फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील राठी को लेकर अगर जेल कर देता ये 'खेल' तो आज जिंदा होता मुन्ना बजरंगी

Wed, 11 Jul 2018 02:52 PM IST
न्यूज, डेस्क अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जी हां, माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी आज जिंदा होता, अगर जेल प्रबंधन ने 10 मौके में से एक पर भी संज्ञान ले लिया होता। दरअसल, जिला कारागार में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या करने वाले कुख्यात सुनील राठी को दूसरी जेल में शिफ्ट कराने के लिए एक या दो बार नहीं बल्कि 10 बार शासन को चिट्ठी भेजी गई। खतरे गिनाए, लेकिन किसी ने संज्ञान में नहीं लिया। सवाल है कि आखिर चिट्ठियां कहां गुम होती रही।

विज्ञापन


आजीवन की सजा काट रहे कुख्यात अपराधी सुनील राठी को करीब एक साल पहले 31 जुलाई 2017 को रुड़की जेल से बागपत जेल में शिफ्ट किया।

जिला जेल में आते ही सुनील राठी और कुख्यात विक्की सुन्हैड़ा की नजदीकियां बढ़ीं। 50 हजार के इनामी रहे प्रमोद राठी गांगनौली गैंग के सदस्यों से सांठगांठ हो गई। जेल प्रबंधन ने लापरवाही दिखाई तो बागपत जेल में राठी की हुकूमत चल निकली।

पढ़ें : मर्डर से ठीक 9 घंटे पहले कुछ इस अंदाज में दिखा था अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी
इससे पहले रुड़की जेल में भी राठी अपने कारनामों के लिए चर्चित रह चुका था। जेलर के कमरे से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा। इस बीच जेल में बंद कई दूसरी बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया।

जेल प्रशासन ने सुनील राठी की इस गतिविधि के बारे में अधिकारियों को अवगत भी कराया। लगभग 10 बार राठी को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए चिट्ठियां भी लिखी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

अब बड़ा सवाल उठता है कि आखिर किसके दबाव में सुनील राठी को जेल से शिफ्ट नहीं किया जा रहा था। यदि राठी को पहले ही जेल से शिफ्ट कर दिया जाता तो डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या नहीं होती। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें