फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब एनकाउंटर में मारा गया था मुन्ना बजरंगी, फिर से हुआ जिंदा और मचाया आतंक, तस्वीरें

Fri, 13 Jul 2018 09:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो
वेस्ट यूपी व पूर्वांचल में आतंक मचाने वाला मुन्ना बजरंगी साल 1998 में एसटीएफ का शिकार हुआ था। दिल्ली में यूपी एसटीएफ व मुन्ना बजरंगी की दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें मुन्ना और उसके साथी यतेंद्र गुर्जर के अलावा दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को भी गोली लगी थी। जानिए फिर क्या हुआ था...
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो
वहीं डॉक्टर ने दोनों बदमाशों को मृत घोषित कर मोर्चरी भेजा था। जहां से मुन्ना बजरंगी को जिंदा बताया गया तो उसके बाद पुलिस उसे फिर से अस्पताल लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
वर्तमान में मेरठ के एसएसपी राजेश कुमार पांडेय वर्ष 1998 में सीओ एसटीएफ थे। जबकि एसटीएफ के एसएसपी अरुण कुमार और आईजी विक्रम सिंह थे। उस समय एसटीएफ की टीम कुख्यात मुन्ना बजरंगी की तलाश में लगी थी।

4 of 7
फाइल फोटो
एक मुखबिर की सूचना पर सीओ एसटीएफ राजेश कुमार पांडेय टीम के साथ दिल्ली के सीमापुरी बार्डर पहुंचे थे। जहां पर मुन्ना बजरंगी अपने साथी यतेंद्र गुर्जर के साथ जा रहा था। इसके बाद टीम ने...
विज्ञापन

5 of 7
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोचने का प्रयास किया तो मुन्ना बजरंगी ने गोलियां चला दी थीं, जिसमें दिल्ली पुलिस का एक सिपाही मुन्ना बजरंगी की गोली से घायल हुआ था।

पढ़ें : Pics: बागपत जेल में दफन हुआ मुन्ना बजरंगी का सपना, अधूरी रह गई ये बड़ी ख्वाहिश
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो
जवाबी फायरिंग में मुन्ना बजरंगी को सात और यतेंद्र गुर्जर को तीन गोलियां लगी थीं। दोनों बदमाशों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने दोनों को मृतक बताकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो
वहीं पुलिस फोर्स घायल सिपाही के इलाज कराने में जुटी थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस पोस्टमार्टम हाउस पहुंची, तभी वहां का एक कर्मचारी दौड़कर आया और बोला कि एक बदमाश (मुन्ना बजरंगी) जिंदा है। उसकी सांसें चल रही हैं। पुलिस ने उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां मुन्ना का इलाज हुआ।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें