मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में पुलिस को सर्विलांस पर मिल रही महत्वपूर्ण जानकारी के बाद इस मामले में जांच ने तेजी पकड़ ली है। पुलिस की पांच से अधिक टीमें संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक 17 से अधिक संदिग्ध पुलिस की हिरासत में हैं। एसटीएफ ने उत्तराखंड से भी एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस हत्या के मामले में इनसे पूछ ताछ कर रही है।
बागपत जेल में पिछले सोमवार को मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद शनिवार को सुनील राठी बागपत से झांसी जेल शिफ्ट कर दिया। अब पुलिस की जांच तेज गति से चल रही है। बागपत पुलिस की ही पांच टीमें संदिग्धों से पूछताछ और जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक 150 से अधिक संदिग्ध लोगों से जानकारी ली जा चुकी है, इसके अलावा 17 संदिग्ध पुलिस की हिरासत में है।