बहनों का कहना है कि आरोपी युवक व उसके साथी कई माह से स्कूल आने जाने के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। उन्ही में से एक युवक एक बहन पर शादी का दबाव बना रहा है। इस युवक ने शादी नही करने पर दोनों बहनों के ऊपर तेजाब डालने की धमकी दी है। यही नहीं वह उनका अपहरण करने की भी धमकी भी दे रहा है।
इस संबंध में दोनों बहनों ने जब अपनी मां को बताया तो आरोपियों के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी। आरोपियों के खिलाफ नौचंदी थाना पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं की। आखिरकार आरोपियों के डर से दोनों ही बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया।
इंस्पेक्टर नौचंदी बृजेश कुमार का कहना है कि बहनों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही थी लेकिन उन्होंने समझौता कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब वह दोबारा से तहरीर दे तो मुकदमा दर्ज कर के आरोपी युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/