मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई गंभीर मामलों का खुलासा भी हो रहा है। सुनील राठी का भाई अरविंद राठी के अलावा परिवार का ही एक व्यक्ति और बागपत जेल में बंद है। बजरंगी की हत्या में पुलिस राठी गैंग ही नहीं बल्कि राठी के कुटुंब की कुंडली भी खंगालने में जुटी है। दोनों से पूछताछ की गई है।
बता दें कि पिछले वर्ष 31 जुलाई को बागपत जेल में पहुंचते ही सुनील राठी ने अपने गैंग और परिवार के सदस्यों को भी बागपत जेल में शिफ्ट कराना शुरू कर दिया था। मेरठ जेल में बंद सुनील का भाई अरविंद राठी भी बागपत जेल में पहुंच गया था। इसके अलावा रिश्ते का ताऊ भी बागपत जेल में बंद है। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद पुलिस राठी के भाई और ताऊ की कुंडली खंगालने में जुटी है। वारदात के दिन दोनों की लोकेशन जुटा रही है। इसके अलावा दोनों की क्या वारदात में कोई भूमिका, इस पर भी जांच चल रही है। जेल प्रशासन और पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।