फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में धरा गया यूपी का फर्जी उप मुख्यमंत्री, लखनऊ तक गूंज, मचा हड़कंप

Thu, 19 Jul 2018 12:16 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जहां बुधवार को लखनऊ में प्रदेश भाजपा की उच्चस्तरीय बैठक चल रही थी। जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज मौजूद थे। शाम होते-होते मेरठ में एनएच-58 पर पुलिस को यूपी के उप मुख्यमंत्री की गाड़ी घूमने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चेकिंग शुरू करा दी गई। मोदीपुरम चेकपोस्ट पर पुलिस ने लाल बत्ती लगी डस्टर गाड़ी से यूपी के इस फर्जी उप मुख्यमंत्री को हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना शासन तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यूके 07 बीबी 4904 (उत्तराखंड) नंबर की डस्टर गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर नोएडा से सहारनपुर जा रहे इस शख्स ने गाड़ी के अगले और पिछले शीशे पर बड़े-बड़े अक्षरों में ‘उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार गृह एवं खनन विभाग’ लिखवा रखा था। कार पर भाजपा का झंडा भी लगा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सहारनपुर निवासी अनिरुद्ध कर्णवाल पुत्र राजेंद्र कर्णवाल बताया। साथ ही खुद को यूपी का डिप्टी सीएम बताकर पुलिस पर रौब गालिब करने का प्रयास किया। चेकपोस्ट की पुलिस ने इसकी सूचना थाने पर दी तो इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा भी वहां पहुंच गए। गहन पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी को उसकी लाल बत्ती लगी डस्टर गाड़ी समेत थाने ले आई। पता चला कि गाड़ी उसका ड्राइवर चला रहा था, जो इस दौरान उसे छोड़कर फरार हो गया।

एक गाड़ी कर रही थी पीछा
यह डस्टर गाड़ी मंगलवार को भी एनएच-58 पर घूम रही थी। वहीं, बुधवार दोपहर से इस डस्टर गाड़ी का एक अन्य गाड़ी द्वारा पीछा किया जा रहा था। डस्टर कार को उसके चालक अनिरुद्ध ने मोदीपुरम चेकपोस्ट के पास एक रेस्टोरेंट पर रोका तो पीछे करने वाली गाड़ी में मौजूद अजीम अख्तर और तनवीर अहमद ने कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी थी। वायरलेस पर जब फर्जी उपमुख्यमंत्री का मेसेज फ्लैश हुआ तो जिले के पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
...बस शपथ लेने वाला हूं
इस फर्जी डिप्टी सीएम से मोदीपुरम चौकी इंचार्ज उपेंद्र मलिक ने प्रारंभिक पूछताछ की। चौकी इंचार्ज के अनुसार आरोपी ने बिना किसी हिचक के बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही उत्तर प्रदेश सरकार में उसे उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। लेकिन अभी शपथ नहीं दिलाई गई है। बस शपथ लेने वाला हूं। चौकी इंचार्ज ने इस शख्स के पिता से फोन पर बातचीत की तो पिता ने बेटे को मानसिक रोगी बताकर पल्ला झाड़ लिया। 

इंजीनियर है, कोल्ड स्टोरेज का मालिक
इंस्पेक्टर पल्लवपुरम के अनुसार पूछताछ में पता चला कि यह शख्स इंजीनियर है। उसके पिता का सहारनपुर में बेहट रोड पर कोल्ड स्टोरेज है। इंस्पेक्टर ने पूछताछ के बाद इसकी उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इंस्पेक्टर के अनुसार इस व्यक्ति ने फर्जी ढंग से गाड़ी पर लालबत्ती लगाई है और खुद को उप मुख्यमंत्री बताया है। फिलहाल इस शख्स के परिजनों से गाड़ी के कागज मंगाए गए हैं। जांच और आला अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पता चला कि लाल बत्ती लगाकर घूम रहा यह शख्स इससे पहले बसपा और सपा की सरकार में भी कई दिग्गज नेताओं का खास बताता था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें