फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अमृत सरोवर पर नगर पालिका ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
गन्ना समिति में पौधारोपण करते हुए । (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका द्वारा ढिकोली कॉलोनी के अमृत सरोवर पर वृहद पौधरोपण महायज्ञ-2026 अभियान का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा ने सभासदों एवं पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर नीम, जामुन, अमरूद और पिलखन आदि प्रजातियों के पौधे रोपे। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने घरों व खुले स्थानों पर पौधे लगाने की अपील की। सभासद अवजीत चौहान, राजेंद्र चौहान, विशाल प्रजापति, सलीम, हरिराम, अमीर आजम, नामित सभासद अलकनंदा, अक्षत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
एएस पीजी कॉलेज एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर सहित पास के गांव खेड़ी मनिहार में पौधे लगाए। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। प्रो. सचिन कुमार, प्रो. पूनम रानी, प्रो. रक्षा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुभाष बाजार पुलिस चौकी परिसर में एसएसपी अविनाश पांडे के नाम पर एक विशेष पेड़ लगाया गया। साथ ही सीओ पंकज लवानिया और इंस्पेक्टर ब्रह्म कुमार त्रिपाठी सहित चौकी के सभी दरोगाओं और पुलिसकर्मियों ने 25 छायादार और फलदार पौधे रोपे।
जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, अध्यक्ष सहकारी गन्ना विकास समिति विनोद कुमार भाटी, समिति सचिव विक्रम बहादुर सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक भूपेश कुमार राय गन्ना, पर्यवेक्षक अखिलेश्वर राय चीनी मिल के डीजीएम केन हरिओम शर्मा ने गन्ना समिति में पौधरोपण किया।
विज्ञापन


मवाना शुगर वर्क्स में जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, मिल के उपमहाप्रबंधक (गन्ना) हरि ओम शर्मा और सहायक महाप्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव ने कर्मचारियों के साथ पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए।

गन्ना समिति में पौधारोपण करते हुए । (मवाना)

गन्ना समिति में पौधारोपण करते हुए । (मवाना)

गन्ना समिति में पौधारोपण करते हुए । (मवाना)

गन्ना समिति में पौधारोपण करते हुए । (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें