फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दूषित पेयजल की आशंका पर सतर्क हुई पालिका, आठ स्थानों से लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में दूषित पेयजल से बचाव के लिए नगर पालिका ने कड़े कदम उठाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। प्रदेश के विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्यों में दूषित पेयजल के सेवन से गंभीर बीमारियों और मौतों की घटनाओं को देखते हुए सरधना नगर पालिका प्रशासन ने सतर्कता बरती है। नगरवासियों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पालिका ने आठ अलग-अलग स्थानों से पानी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। साथ ही जलापूर्ति प्रणाली की नियमित सफाई और क्लोरीनीकरण की प्रक्रिया को भी तेज कर दिया है।
अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में नगर में कुल 15 बड़े सबमर्सिबल पंप, चार अन्य पंप और एक ओवरहेड टैंक के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इन सभी जल स्रोतों में निर्धारित मात्रा में क्लोरीन डाली जा रही है, जो पानी को कीटाणुरहित करने में सहायक है। इसके अतिरिक्त, पाइपलाइनों और ओवरहेड टैंकों की नियमित सफाई का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अमृत सरोवर योजना के तहत जल निगम द्वारा नगर में नौ बड़े पंप और तीन ओवरहेड टैंक स्थापित किए जा रहे हैं। इन नई सुविधाओं के पूरा होने से भविष्य में पेयजल की उपलब्धता और बेहतर होगी, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें