फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी विरोध के बाद निगम ने हटाया सड़कों से अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम ने बुधवार को बागपत रोड और हापुड़ रोड पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। टीम ने कई जगह से खोखे हटाए, वहीं दुकानों के सामने डाली गई टिन शेड भी तोड़ी गई। नगर निगम के कर अधीक्षक नरेश सिवालिया, प्रवर्तन दल के सेवानिवृत्त कर्नल राजकुमार बालियान के नेतृत्व में लेखपाल कुंवरपाल, रुद्रेश आदि कर्मचारियों की टीम हापुड़ अड्डा चौराहा पहुंची।
विज्ञापन

विरोध के बीच टीम ने हापुड़ रोड बिजली बंबा पुलिस चौकी तक पांच टिन शेड, छह बांस तंबू, 11 लोहे के खोखे तोड़े। साथ ही सड़क पटरी पर लगे अवैध होर्डिंग भी हटाए। दूसरी टीम ने मेट्रो प्लाजा से बागपत रोड मलियाना फ्लाईओवर तक दस दुकानों के सामने लगे टीन शेड तोड़े। साथ ही टीपीनगर पानी की टंकी के पास निगम की खाली पड़ी भूमि पर संचालित अवैध पार्किंग को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रवर्तन दल से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक, हवलदार मुनेंद्र कुमार, हरविंदर कुमार, धीरज कुमार, जितेंद्र तोमर, रुपेश तोमर, अनिल भड़ाना व यशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें