फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छुट्टी के दिन नगर निगम और रजिस्ट्री कार्यालय खुला, राजस्व वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सरकार द्वारा घोषित अवकाश के बावजूद बृहस्पतिवार को नगर निगम और रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहे। दोनों विभाग सरकार द्वारा निर्धारित राजस्व वसूली के लक्ष्य पूरे करने में लगे हैं। निगम ने गृहकर वसूली के साथ बकायेदारों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा जोन में गृहकर के बकायेदारों पर कार्रवाई की गई। निगम ने एनएच-58 पर जैन शिकंजी, मिलांज मॉल का होटल और पल्लवपुरम में एक बरातघर सील किया। 22 मार्च 2026 को सांकेतिक रूप से सील किए गए मिलांज मॉल के होटल को बृहस्पतिवार को पूरी तरह सील कर दिया गया। इस दौरान निगम की टीम और होटल कर्मचारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। यह कार्रवाई एक लाख रुपये से ऊपर के बकायेदारों पर की जा रही है, जिससे बृहस्पतिवार को 70 लाख रुपये गृहकर निगम की तिजोरी में जमा हुए।

राजस्व वसूली का लक्ष्य


मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम ने बताया कि मंगलवार तक गृहकर बिल पर 20 फीसदी छूट मिल रही है। इसलिए नगर निगम बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी खोला गया है। एआईजी स्टांप शर्मा नवीन कुमार के अनुसार, सरकार ने मंगलवार तक 1300 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है। रजिस्ट्री विभाग ने 80 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। लक्ष्य पूरा करने के लिए मंगलवार तक रोजाना रजिस्ट्री कार्यालय खोले जाएंगे। बृहस्पतिवार को अवकाश के दिन 100 से ज्यादा बैनामे हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें