फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुनि सौम्य सागर ने दिया संयम और आत्मशुद्धि का संदेश

Wed, 10 Jun 2026 06:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना में मुनि सौम्य सागर ससंघ का प्रथम मंगल प्रवेश, धर्ममय हुआ वातावरण
विज्ञापन


मवाना। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज एवं आचार्य 108 समय सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि 108 सौम्य सागर महाराज ससंघ का सोमवार को मवाना नगर में प्रथम मंगल प्रवेश हुआ। मुनि संघ के आगमन पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत कर गुरुचरणों में श्रद्धा अर्पित की। पूरे नगर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन




मंगल प्रवेश के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और मुनिश्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर 2:30 बजे से आयोजित पद्मपुराण सभा में मुनि 108 सौम्य सागर महाराज ने जैन धर्म के सिद्धांतों, आदर्श जीवन मूल्यों और आध्यात्मिक चिंतन पर प्रकाश डाला। सायंकाल 6:20 बजे आयोजित शंका समाधान कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर प्रश्न रखे। मुनि ने सरल एवं प्रेरणादायक शैली में जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए धर्म, सदाचार, संयम और आत्मशुद्धि का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें