फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त बोले नगर निगम परिसर में नहीं बन सकती मल्टी लेवल पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम परिसर में नहीं हो सकेगी मल्टी लेवल पार्किंग
विज्ञापन

मेरठ। जाम से राहत दिलाने और वाहनों की पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए इस समय मल्टी लेवल पार्किंग की सबसे अधिक जरूरत है। काफी समय से इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थलों का चयन किया गया, मगर अब तक बात नहीं बन सकी। ऐसे में उम्मीद थी कि शायद नगर निगम परिसर में ही यह व्यवस्था हो, लेकिन नगर आयुक्त मनीष बंसल ने इस प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि मल्टी लेवल पार्किंग के लिए यह स्थल उचित नहीं है।
नगर आयुक्त का कहना है कि अब से पहले भी कई बार नगर निगम परिसर में वाहन पार्किंग को लेकर मंथन हो चुका है, लेकिन यहां ऐसी सुविधा संभव नहीं है। नगर निगम बोर्ड और शासन को भी इस बारे में अवगत कराया जा चुका है। महानगर में लगातार वाहन बढ़ रहे हैं। शहर की कोई सड़क ऐसी नहीं है, जहां दिन निकलते ही जाम न लगता हो। इस कारण शहर में कहीं पर भी वाहनों को खड़ा करने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है पुराने शहर में तो घंटाघर क्षेत्र में शहर सर्राफा, लाला का बाजार, खैर नगर, कबाड़ी बाजार, दालमंडी सहित अन्य स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां पार्किंग की समस्या और भी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नगर निगम और एमडीए को न्यायालय में लग चुकी है फटकार
- जाम से जूझते महानगर में मल्टी लेवल वाहन पार्किंग की जरूरत का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है। इसमें न्यायालय ने नगर निगम ही नहीं बल्कि एमडीए और जिला प्रशासन तक को फटकार लगाई है। इसमें प्रशासन की तरफ से न्यायालय में जवाब दाखिल करते हुए कहा गया है कि शहर में मल्टी लेवल पार्किंग के लिए अभी उपयुक्त स्थल नहीं मिला है। न्यायालय में जवाब दाखिल करने के बाद से मल्टी लेवल पार्किंग का मुद्दा फाइलों में कैद होकर रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें