फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट जेल हत्याकांड: मेरठ में था कुख्यात मुकीम काला बड़ा नेटवर्क, अब खुले कई खौफनाक राज, अफसर भी हैरान

Sat, 15 May 2021 09:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यूपी की चित्रकूट जेल में मारा गया कुख्यात मुकीम काला का मेरठ में बड़ा नेटवर्क था। उसकी मौत के बाद कई बड़े राज खुलकर सामने आए हैं। जानिए उसके बारे में कुछ खास बातें।
विज्ञापन
1 of 5
मुकीम काला - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की चित्रकूट जिला जेल में मारा गया कुख्यात मुकीम काला का मेरठ में भी बड़ा नेटवर्क था। हत्या के बाद मेरठ के एसएसपी अजय साहनी ने उसकी फाइल खोली तो कई बड़े राज खुलकर सामने आ गए। उसने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। उसके बारे में जानकर कई पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

कुख्यात मुकीम काला के खौफ का आखिरकार अंत हो गया। काला का मेरठ में बड़ा नेटवर्क था। कई बदमाश उसके गैंग में शामिल थे। लूट, डकैती, अपहरण और सुपारी लेकर हत्या करने की घटना उनका पेशा हुआ करता था। जिले में गैंग की जिम्मेदारी काला ने अपने साथी फिरोज उर्फ पव्वा को दी थी। वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। इसके अलावा भी मेरठ में मुकीम का भाई वसीम काला लगातार सक्रिय था। मेरठ एसटीएफ ने सरूरपुर के जंगल में मुठभेड़ में वसीम को मार गिराया था। लिसाड़ी गेट के कई बदमाश मुकीम काला गैंग में काम करते थे। मुकीम के जेल जाने के बाद उसका गैंग लगातार अपराध की वारदात करता रहा और पुलिस भी एनकाउंटर में उनका सफाया करती रही।
विज्ञापन

2 of 5
मुकीम काला और चित्रकूट जेल का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
वहीं शुक्रवार को मुकीम की मौत की खबर सुनते ही मेरठ में भी कई घरों में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मेरठ में काला के खिलाफ दर्ज मुकदमों की पूरी लिस्ट निकालकर चित्रकूट पुलिस को भेज दी है।
विज्ञापन

3 of 5
खंडहर पड़ा मुकीम काला का घर। - फोटो : amar ujala
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मेरठ में एक दर्जन से अधिक मुकदमों में मुकीम काला का नाम है। उसके गैंग से जुड़े कई अपराधियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। मेरठ में फिलहाल किसी अपराधी का खौफ नहीं है।

4 of 5
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे मारा गया मुकीम काला
चित्रकूट जिला जेल रगौली में बंदी अंशुल दीक्षित ने फायरिंग कर मेराजुद्दीन और मुकीम काला की हत्या कर दी। मुकीम काला पश्चिम उत्तर प्रदेश का बड़ा बदमाश था। वहीं पुलिस कार्रवाई में अंशुल दीक्षित भी मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेराज अली, मुकीम काला, अंशुल दीक्षित - फोटो : amar ujala
बता दें कि मुकीम पर हत्या, लूट, रंगदारी, अपहरण, फिरौती जैसे 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। कभी चिनाई मिस्त्री रहे मुकीम की गिनती हार्डकोर क्रिमिनल के रूप में होती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें