मूलरुप से बरेली के थाना गुरुनिया गांव चटिया पखुनी निवासी पीड़ित युवती फिलहाल गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर थाने की अनिल भाटी कॉलोनी में रह रही है। पीड़िता के मुताबिक इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती सचिन नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी।
आरोप है कि युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। नोएडा के हनुमान मंदिर में 4 जून 2020 को उसके साथ शादी कर ली। दोनों पति-पत्नी के रुप में गौतमबुद्धनगर में रहने लगे। इस बीच युवती को पता चला कि जिससे उसने शादी की है वह सचिन नहीं मुबस्मीर है।
धर्म और नाम छिपाकर शादी करने का विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। बाद में पीड़िता आरोपी के साथ रहने के लिए राजी हो गई। अब वह दो माह की गर्भवती है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 जून को आपके शहर में क्या हुआ