फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हो रहा बुखार: मेरठ में एमटेक की छात्रा की डेंगू से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 07 Nov 2023 01:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के पल्लवपुरम में डेंगू के डंक से एमटेक की पढ़ाई कर रही छात्रा की मौत हो गई। बताया गया कि छात्रा को अचानक बुखार होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो दाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में वायरल बुखार और डेंगू जानलेवा हो रहा है। मंगलवार को एमटेक की छात्रा की मौत के बाद बुखार को लेकर लोगों में दहशत फैल गई। बताया गया कि छात्रा को अचानक बुखार आया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की थी। मंगलवार को छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पी पॉकेट निवासी मुनेश शर्मा ने बताया कि वह मूल रूप से मीरपुर के भूमा खेड़ी गांव के रहने वाले हैं। मुनेश किनौनी मिल में कार्यरत हैं। तीन बेटी है बड़ी बेटी इशिका, छोटी राधिका व तीसरे नंबर की अनामिका है।

यह भी पढ़ें:Meerut: कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत, नहीं लगवाए थे एंटी रैबीज इंजेक्शन, हालत बिगड़ने पर कमरे में रखा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

इशिका शर्मा(23) विनायक विद्यापीठ की एमटेक की छात्रा थी। वहीं वह महल का गांव में विजय अकादमी में शिक्षिका भी थी। दो दिन पूर्व तेज बुखार के चलते परिजनों ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने बताया कि छात्रा को डेंगू है।

देर रात तबीयत बिगड़ने पर परिजानो ने छात्रा को जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह छात्रा की मौत हो गई। छात्र की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें