सड़क, नाला, जलभराव से दिलाएं निजात
दूसरे पैनल डिस्क्शन में परतापुर इंडस्ट्रीयल एस्टेट से पीमा के अध्यक्ष निपुन जैन, आईआईए चेयरमैन अंकित सिंघल और सचिव गौरव जैन रहे। गौरव जैन ने कहा कि उद्यमियों की मांग है कि गरीबों को भोजन दे दीजिए और हमें सब्सिडी में भूमि दे दीजिए। सड़क निर्माण हो रहा है लेकिन इसे व्यवस्थित तरीके से किए जाने की आवश्यकता है।
सड़कोें को इंटरलॉकिंग के साथ नहीं जोड़ा जा रहा है। अंकित सिंघल ने कहा कि कुछ समय से बिजली के कट बहुत बढ़ गए हैं। निशुल्क शिक्षा दें और निशुल्क इलाज कराएं। निपुन जैन ने कहा कि उद्योग में दुर्घटना होने पर एफआईआर की समस्या का समाधान हुआ है। उद्योगपुरम औद्योगिक क्षेत्र में विकास के लिए 53 करोड़ रुपये मिले हैं लेकिन काम बहुत धीमा है। ठेकेदार भी लोगों की सुन नहीं रहे हैं।
यह बोले ऊर्जा राज्य मंत्री....., हर प्रोजेक्ट पर कार्य तेज, उद्योग हो रहे सशक्त
ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने उद्योग बहुत सशक्त किए हैं। गंगा एक्सप्रेस वे के संबंध में लघु उद्योग भारती के प्रस्तावों पर कार्य किया जा रहा है। इटायरा में भी उद्योग विस्तार के लिए भूमि चिन्हित की गई। उन्होंने कहा कि ज्वैलरी पार्क के लिए जिस रेट पर भूमि मांगी जा रही है वह रेट संभव नहीं है।
1987 में भी शुरू किए गए प्रोजेक्ट को हमारी सरकार पूरा कर रही है। नई प्रोजेक्ट को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। ध्यानचंद नगर में सर्वाधिक कार्य किया गया है। सीएम के पास 19.50 हजार करोड़ के प्रस्ताव भेजे गए हैं। इसके अलावा 26 करोड़, 8 करोड़ और 30 करोड़ के सड़क निर्माण के कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ तेजी से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही हम देश दुनिया में शीर्ष स्थान पर होंगे।
279 एकड़ में औद्योगिक पार्क विकसित करने की तैयारी- उपायुक्त उद्योग
- उपायुक्त उद्योग ने औद्योगिक क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि परतापुर कताई मिल की 79 एकड़ भूमि जल्द ही औद्योगिक विकास के लिए उपलब्ध होगी। इसी के पास कोतवाल खाते की 600 एकड़ भूमि में 200 बीघा मुक्त कराई गई है। यह भी औद्योगिक विकास में प्रयोग होगी।
औद्योगिक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त-अपर नगर आयुक्त
अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने औद्योगिक क्षेत्र में विकास के ले आउट की जानकारी साझा की। उन्होंने बरसात के बाद एक तरफ सड़क निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अतिक्रमण की जो समस्या हैं उनका भी समाधान हो रहा है।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस दौरान अमित सेठी, राजीव अग्रवाल, गिरीश गुप्ता, राजकुमार शर्मा, अजय गुप्ता, अंकुर गोयल, मनोज, रजनीश कौशल, पंकज जैन, अनिल पुंडीर, कमल ठाकुर, सृष्टि निर्भय गुप्ता, शुभम जग्गी, स्मृति गुप्ता, सतीश गर्ग, राजीव गोयल, सौरभ सिंघल, रूपक जैन, सुधीर पाठक, पंकज जैन, अंकित गुप्ता, अभिनव मित्तल, गणेश अग्रवाल, अजय मित्तल, अभिनव, सुदेश राणा आदि रहे।
मेरठ में 'एमएसएमई फॉर भारत' कॉन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
सक्सेस स्टोरी
एफएमसीजी उत्पादों को जम्मू से मुंबई तक पहुंचाया
- प्राची फूड्स की संचालक प्राची प्रेमी ने बताया कि वह एफएमसीजी उत्पादों में मियोनीज और अन्य खाद्य पदार्थ का निर्माण करती हैं। उन्होंने बताया कि पहले वह और उनकी पत्नी मुंबई में जॉब करते थे। इसके बाद हमने मेरठ में आकर कारोबार शुरू किया। अब जम्मू से मुंबई तक हमारे डिस्ट्रीब्यूटर हैं।
ऑटोमोबाइल कंपनी में प्रयोग हो रहे हमारे सर्किट
- फिल्म इलेक्टि्रक कंपनी के संचालक गिरीश मोहन गुप्ता ने कहा कि हमारी कंपनी देश की ऑटोमोबाइल और इलेक्टि्रक्स कंपनी को सर्किट उपलब्ध करा रही हैं। फ्यूल सेंसर बनाया। अब हम 5 लाख फ्यूल सेंसर बना रहे हैं। चिप मैन्यूफेक्चरिंग की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
शुगर मिल की मैली से बनाई जाती है गैस
- सरकल सीबीजी के संचालक अंकुर जग्गी ने बताया वह कंप्रेस्ड बायो गैस बनाते हैं। शुगर मिल से निकलने वाली मैली से गैस बनाई जाती है। परिवार के 6 लोग हमारे ग्रुप में जुड़े हैं। 62 साल से कारोबार कर रहे हैं।
लोगाें के प्रश्न....
- आईआईए के पूर्व अध्यक्ष संजीव मित्तल ने कहा देश के विकास में एमएसएमई का बड़ा योगदान है। एमएसएमई को निशुल्क प्लाट दिए जाएं।
- आईआईए जुड़े गौरव जैन ने हाउस टैक्स के कैंप लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा शहर की इंडस्ट्री की जब शुरुआत हुई थी तब एक से दो कमरे में कार्य होता था।
- सरस्वती इंडस्ट्रीयल एस्टेट के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि बिना नक्शा पास होने के कारण एमएसएमई को कार्य करने में दिक्कत आ रही है।
- लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि हाउस टैक्स में सेल्फ असेसमेंट की दरें वाजिब नहीं है। उन्हें सही किया जाना चाहिए।
- बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि आभूषण उद्योग विस्तार के लिए ज्वैलरी पार्क की आवश्यकता है। हम 443 करोड़ जीएसटी दे रहे हैं। 30 हजार लोग इस कारोबार से जुड़े हैं।
- संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि 1987 से 1992 तक शहर में सांप्रदायिक उन्माद था। शहर लगातार तरक्की कर रहा है। अब समय आ गया है सभी विभागों एकजुट होकर समस्याओं का समाधान करें।
- दवा एसोसिएशन महामंत्री घनश्याम मित्तल ने कहा कि आज सड़क पर लोग सुरक्षित हैं। जीएसटी की दर घटी हैं। उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की बैठक में उठाने जाने वाले विषयों का समाधान होना चाहिए।
- ध्यानचंद एसोसिएशन से जुड़े विक्रांत गोयल ने औद्योगिक क्षेत्र में आ रही लाइट की समस्याएं रखी।
- ध्यानचंद एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण नहीं हुआ है।
- भट्ठा एसोसिएशन से जुड़े पवन मित्तल ने कहा कि भट्टा संचालकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ईंट भेजने में दिक्कत आती है।
- भट्ठा एसोसिएशन से जुड़े अजय मित्तल ने बताया कि भट्टों को फायर की एनओसी नहीं मिलती है। ऐसे में दिक्कत आती है।
- शताब्दीनगर निगवासी दीपक अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग रखी।
मंथन में यह हुआ तय ऐसे होगा विकास
- उद्योग स्थापना के लिए परतापुर में चिन्हित की गई भूमि के विषय में दी गई जानकारी।
- उद्यमियों की टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए औद्योगिक क्षेत्र में जाएंगे कैंप।
- एमएसएमई को सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है जमीन।
- विभिन्न विभागों से मिलने वाली सब्सिडी आसानी से उपलब्ध हो इसके लिए भी प्रया होंगे।
- नगर निगम सड़क, सफाई, निर्माण की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कर रहे हैं कार्य।
ध्यानचंद नगर में सड़कें नहीं, अंधेरे में असुरक्षा
ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन ने ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर और महापौर हरिकांत अहलूवालिया को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने कहा कि मेजर ध्यानचंद नगर औद्योगिक क्षेत्र की दयनीय और बदहाल स्थिति है। 150 से अधिक उद्योग हैं। देश और विदेश में माल एक्सपोर्ट करते हैं। महामंत्री विक्रांत गोयल ने कहा कि अंधेरा होने के कारण असुरक्षा का महौल हैं। असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। कोषाध्यक्ष सुमित ग्रोवर ने कहा कि मेरठ में खेल विश्व विद्यालय का निर्माण हो रहा है। ऐसे में खेल उद्योग पर भी थोड़ा ध्यान दिया जाना चाहिए।