फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिल वितरण की नौकरी के लिए एमएससी-बीटेक युवा आए साक्षात्कार देने

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम में डोर-टू-डोर गृहकर बिल वितरण कार्य के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार बुधवार को घंटाघर स्थित टाउन हॉल में हुए। साक्षात्कार के लिए एटा-मैनपुरी, कौशांबी और प्रयागराज से भी युवक आए। कुल 26 का साक्षात्कार हुआ। इनमें से आठ युवा ही स्थानीय थे। एमएससी, बीटेक की पढ़ाई कर चुके युवा साफ-सफाई और बिल वितरित की नौकरी के लिए आए थे। इन्हें देखकर साक्षात्कार ले रहे अधिकारी हैरान थे।
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करने के बाद बुधवार को निगम में अस्थायी कर्मचारी की नौकरी पाने के लिए अधिकारियों को साक्षात्कार दिया। आवेदन करने वालों में मेरठ के अलावा एटा, मैनपुरी, प्रयागराज, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद सहित अन्य जिलों से भी युवा शामिल हुए। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि गृहकर के बिल वितरित करने के लिए 90 कर्मचारियों की अस्थायी तौर पर नियुक्ति करनी है। आवेदन में कई होनहार छात्र पहुंचे जिनका साक्षात्कार हुआ। बिल वितरित के अलावा निगम में कप्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मचारी और बिजली टेक्नीशियन के लिए युवाओं ने आवेदन किए हैं।

पार्षद बोले, स्थानीय युवाओं को देना चाहिए था रोजगार
साक्षात्कार के दौरान भाजपा पार्षद संजय सैनी और रचित गुलाठी मौके पर पहुंचे। पार्षदों ने अधिकारियों से कहा कि दूरदराज से आए युवकों को कम वेतन पर नौकरी देने की बजाय स्थानीय युवाओं को रोजगार दें। स्थानीय युवाओं को वार्ड की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें