मिस्टर फ्रेशर प्रवीण और मिस फ्रेशर शिवानी बनीं
मवाना। रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मवाना खुर्द परिसर में शैक्षिक सत्र 2020-21 के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। मिस्टर फ्रेशर का ताज प्रवीण कुमार और मिस फ्रेशर का ताज शिवानी रहे।
रुद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन व मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, प्राचार्य डॉ. अनुप्रीता शर्मा, चीफ प्रॉक्टर सुमित काकरान, समन्यवक सोनू यादव, संजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर ज्ञानदायनी का आशीर्वाद लिया। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। होम साइंस विभाग ने गुजराती डांस, बीसीए विभाग के मुसहब ने कविता पाठ, बीबीए विभाग ने हरियाणवी डांस, साइंस, बीजेएमसी, बीकॉम विभाग द्वारा सोलो सिंगिंग, बीएड विभाग आदि ने प्रस्तुति दी। छात्र और छात्राओं ने रैंप वॉक किया। जिसमें मिस्टर फ्रेशर प्रवीण कुमार और मिस फ्रेशर शिवानी बनीं। मिस्टर एंड मिस पर्सनालिटी कार्तिक और शकीबा सैफई और बेस्ट आउटफिट लोकेश, सानिया अब्बासी रही।
डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि आप सभी के माता-पिता ने आप सभी के लिए कुछ सपने देखे हैं। उन सपनों को आप सभी को साकार करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश चौधरी, अंकुश गोरियान, आशा, सृष्टि, शालिनी तोमर, रूना, निधि शर्मा, अतुल, लवकरण, सनी सैनी, मनीष, मयंक, रजत, बॉबी, सुमित, प्रतिक आदि का सहयोग रहा।