मवाना। कृषक इंटर काॅलेज में अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 12वीं (कॉमर्स) के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित कर कक्षा 11वीं (कॉमर्स) के छात्र-छात्राओं ने विदाई दी। मिस्टर फेयरवेल मोहम्मद साद एवं मिस फेयरवेल सादिका को चुना गया।
अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व संचालन शिक्षक राजेश कुमार ने किया। प्रधानाचार्य ने केक काटकर शुभारंभ किया। संबोधन में कहा कि छात्र जीवन वह काल होता है जो आजीवन अविस्मरणीय रहता है। पढ़ाई के दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाएं एक दूसरे के पूरक होते हैं।
कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का तिलक कर स्वागत किया। कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को गिफ्ट भेंट कर विदा किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर राजेश कुमार, विनिता कुमारी, विनोद लांबा, चंद्रपाल सिंह, नाहर सिंह, सर्वेश कुमार आदि उपस्थित रहे।