फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमपीएस मुरादाबाद और ऋषभ एकेडमी रेड में होगी खिताबी जंग

विज्ञापन
आईटीआई में मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों को सम्मानित करते संदीप कुमार और अन्य
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में 14वां हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के जूनियर वर्ग में बृहस्पतिवार को तीन मैच हुए।एमपीएस मुरादाबाद और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
पहले मैच में सुपर स्ट्राइकर मवाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमपीएस मुरादाबाद की टीम ने 14 ओवर में 5 विकेट खोकर 108 रन बनाकर जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

दूसरे मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी रेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 168 रन बनाकर मैच जीता
विज्ञापन

तीसरे मैच में एमपीएस मुरादाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 157 रन बनाए। बाद में खेलते हुए आईटीआई राइडर की टीम पूरी टीम 140 रन पर आउट हो गई। मैच के बाद मुख्य अतिथि आईटीआई साकेत के प्रधानाचार्य संजीव कुमार और कुलदीप सिंह ने सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला जीटीबी क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें