फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रस्ट की संपत्ति बेचने का आरोप, तहसील में ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
सरधना। श्री वैश्य अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट के प्रतिनिधि तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। श्री वैश्य अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट के प्रतिनिधि बुधवार को तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि देवी गंज मोहल्ले में ट्रस्ट के संरक्षण में बनी एक धर्मशाला, दो दुकानें और उसके ऊपर एक मकान हैं, जिसमें किराएदार रहते हैं।



ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है कि कुछ लोग फर्जी तरीके से इस संपत्ति का बैनामा अन्य व्यक्ति को कर रहे हैं। जब समाज के लोगों को इस मामले का पता चला तो उनमें रोष फैल गया। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने एसडीएम से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ललित गुप्ता, प्रदीप मित्तल, रजत गोयल, अतुल गुप्ता, अमन गुप्ता, काव्य बंसल, मुदित माहेश्वरी, रक्षित गर्ग, अंकुर गुप्ता, विकास कंसल और सुभाष अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें