पत्रकार वार्ता में सांसद बालियान ने सपा-बसपा गठबंधन के बारे में कहा कि लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन धराशायी होगा। प्रदेश में भाजपा 2014 की स्थिति को फिर से दोहराएगी। देश में मोदी सरकार ने गरीब जनता का विश्वास जीता है। गरीब परिवारों में पांच साल में नौ करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया गया है।
शौचालय का पैसा सीधे लाभार्थी के खातों में भेजा गया। पीएम आवास योजना में प्रदेश में 12 लाख आवास बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना में प्रत्येक परिवार का पांच लाख तक का इलाज नि:शुल्क होगा। गरीबों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन, रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। ये सब ऐसी योजनाएं हैं, जो धरातल पर दिखाई दे रही हैं। माया ने गरीबों, दलितों के लिए कुछ नहीं किया, मोदी ने सीधे लाभ दिया है।
मोदी की लोकप्रियता की वजह से ही सपा-बसपा एक हुए हैं। अकेले लड़ने का इनमें साहस ही नहीं है। सांसद ने बताया कि उन्होंने जिले के सभी बिजलीघरों की क्षमता बढ़वाई है। तीन बड़े बिजली घर स्वीकृत कराए। दिल्ली-देहरादून हाईवे में रुके कार्यों के लिए 300 करोड़ स्वीकृत कराए। रेलवे का दोहरीकरण का काम पूरा कराया। दो राष्ट्रीय राजमार्ग पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल के लिए पैसा स्वीकृत कराया। नया रेलवे स्टेशन पास कराया गया।
पांच सांसद, 14 विधायक दिए
सांसद बालियान का कहना है कि जाट समाज को जितना बीजेपी ने दिया, किसी ने नहीं दिया। पहली बार पश्चिम से पांच सांसद और 14 विधायक जाट समाज के जीते। एक राज्यपाल, एक एमएलसी, जिला पंचायतों के अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंकों के चेयरमैन बनाए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/