सांसद डॉ. बालियान ने संसद में कहा कि एनसीआर में पश्चिमी उप्र, हरियाणा और राजस्थान का 80 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र आता है। एनजीटी के इस आदेश के चलते करीब एक लाख किसान प्रभावित होंगे, जो खेती के लिए डीजल ईंधन वाले ट्रैक्टर व इंजन इस्तेमाल करते हैं। आदेश के बाद उक्त ट्रैक्टर व इंजन बंद हो गए हैं, जिसके चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि विभिन्न कारणों के चलते पहले से ही किसान आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में उनके लिए नए ट्रैक्टर खरीदना बड़ा आर्थिक बोझ साबित होगा, जिसका असर किसानों के परिवार पर भी पड़ना तय है।
उन्होंने कहा कि किसान एक ट्रैक्टर के चलते दूसरा ट्रैक्टर खरीदने की क्षमता नहीं रखता। किसानों के पास 50 साल पुराने ऐसे भी ट्रैक्टर है, जो आज भी सही हालत में चल रहे है। सांसद बालियान ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के माध्यम से केंद्र सरकार से एनजीटी के इस रोक के आदेश से किसानों के ट्रैक्टरों और डीजल से चलने वाले इंजन को बाहर रखे जाने की मांग की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/