फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तलाक देकर किया दूसरा निकाह, पहली बीवी के जवाब से चौंक गया शौहर

Tue, 31 Jul 2018 09:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के मामले में कानूनी कार्रवाई में घिरे शौहर ने मोबाइल फोन पर पत्नी को तलाक दे दिया। इतना ही नहीं दूसरा निकाह भी कर लिया। जबकि उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पहली पत्नी ने एसपी जयप्रकाश को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। यही नहीं बल्कि पहली बीवी का जवाब सुनकर शौहर चौंक गया। यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है।

विज्ञापन

 
जिला गाजियाबाद मुरादनगर थाना के क्षेत्र के भिक्कनपुर गांव निवासी शौकीन ने अपनी बेटी रुखसार का निकाह 27 अक्तूबर 2013 में ताहिर निवासी खेकड़ा के साथ किया। मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंची रुखसार ने एसपी जयप्रकाश को बताया कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर महिला का उत्पीड़न करने लगे। 19 फरवरी 2018 को ससुराल वालों ने रुखसाना को मारने की फांसी लगाकर कोशिश की। पिता ने खेकड़ा थाने पर पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की। अब यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वह अपने पिता के घर रह रही है। पिछले दिनों उसके पति ताहिर ने मोबाइल फोन पर रुखसार को तीन तलाक दे दिया। इतना ही उसने दूसरी महिला से निकाह भी कर लिया। पत्नी ने तीन तलाक को मानने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

उसने बताया कि हाईकोर्ट भी तीन तलाक को अवैध करार दे चुकी है। उसने एसपी से मामले की सही जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें