फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर्रा में जलभराव और गड्ढों पर सांसद का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
सरूरपुर। सरधना–बिनौली रोड पर जलभराव का निरीक्षण करते सांसद। संवाद
विज्ञापन
- जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। सरधना-बिनौली मार्ग पर कस्बा हर्रा के बाहरी छोर पर जलभराव और सड़क के गड्ढों ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर बागपत सांसद राजकुमार सांगवान ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। सांसद ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जलभराव और सड़क की खराब स्थिति का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार को क्षेत्र के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद राजकुमार सांगवान को सरधना-बिनौली मार्ग की स्थिति से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि हर्रा के बाहरी छोर पर सड़क किनारे लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित तरीके से वाहनों की पार्किंग और पशुओं का चारा बेचने वालों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत भी की। शिकायत सुनने के बाद सांसद ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मौके पर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। सांसद ने सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के मामले में एसएसपी से शिकायत करने की बात कही। साथ ही सांसद ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें