सरधना। मेरठ-बड़ौत मार्ग स्थित आश्रम तिराहे से लेकर गांव रासना तक लगभग तीन किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्यागी ने इस कार्य के लिए राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से भेंट कर उनका और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। बताया कि 1 मई को डॉ. दिनेश शर्मा गांव रासना स्थित श्री शालिगराम शर्मा डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस अवसर पर राजीव त्यागी एवं ग्रामवासियों ने इस सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की मांग उनके समक्ष रखी थी।
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने यह प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को प्रेषित किया। शासन स्तर पर प्रस्ताव की स्वीकृति के पश्चात 4 अक्तूबर को इस सड़क के निर्माण की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई। इस परियोजना पर लगभग पांच करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी।
इस मौके पर राजीव त्यागी, पवन त्यागी, अजय त्यागी, मयंक त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा का आभार प्रकट किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह के योगदान को भी सराहा।