फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांसद ने मुख्यमंत्री से की भोला झाल के विकास की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द (मेरठ)। बागपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजकुमार सांगवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने मेरठ जनपद के जानी क्षेत्र में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल भोला झाल के समग्र विकास की पुरजोर मांग की है। सांसद ने कहा कि यह स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की असीम संभावनाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।
उन्होंने जानी में प्रेस वार्ता में बताया कि मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा भोला झाल के विकास के लिए एक विस्तृत परियोजना तैयार की गई थी। यह परियोजना इंटिग्रेटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत शासन को स्वीकृति के लिए भेजी गई थी। जो कि लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन

प्रस्तावित विकास कार्यों में भोला झाल में पर्यटन की दृष्टि से जरूरी बुनियादी सुविधाओं का विकास शामिल है। इसमें पर्यटकों के लिए बेहतर प्रबंध और स्थल का सुंदरीकरण करना भी शामिल है। मेरठ के खड़ौली स्थित एनएच-58 से भोला झाल तक सड़क का चौड़ीकरण भी प्रस्तावित है। मार्ग पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाकर उचित प्रकाश व्यवस्था करना भी इस परियोजना का हिस्सा है।
विज्ञापन

प्रस्ताव में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नौका विहार, कायकिंग और पैडल नौका विहार जैसे जल खेल गतिविधियों का विकास करना भी था। राजकुमार सांगवान ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में जोर दिया कि इन विकास कार्यों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे क्षेत्र के आर्थिक और पर्यटन विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें