फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

Wed, 22 Mar 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
घोसीपुर कमेले के पास बंद पड़े बर्फखाने से भारी मात्रा में बरामद मांस को गड्ढे में दबाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के चुनावी एजेंडे में शामिल यांत्रिक कमेलों और अवैध बूचड़खानों को बंद कराने को लेकर जिला पुलिस-प्रशासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि शासन से इस संबंध में कड़े निर्देश प्रशासन के आला अधिकारियों को दिए गए हैं। शासन की सख्ती के बाद पुलिस-प्रशासन की उच्च अफसरों सहित टीमें बनी हैं। संभावना है कि किसी भी समय हापुड़ रोड स्थित कमेले बड़ी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। इस दौरान अवैध बूचड़खानों के ध्वस्तीकरण की तैयारी भी की गई है।
विज्ञापन

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में यांत्रिक कत्लखानों की बंदी को प्राथमिकता में रखा था। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के शपथ लेते ही मशीनरी हरकत में आ गई। पहले दिन बड़ी सख्ती से फैक्ट्रियों में कटान के लिए कम पशु पहुंचे। स्थानीय आपूर्ति लगभग बंद हो गई। शासन से मंगलवार को और बड़ी कार्रवाई के निर्देशों पर सभी बूचड़खानों को चिह्नित करना शुरू कर दिया गया। खास यह कि प्रशासनिक टीमें छापेमारी के साथ ध्वस्तीकरण भी करेगी। संभावना किसी भी दिन कई बूचडखानों पर बुलडोजर चलने की है।

देर रात तक चला मंथन
गुपचुप तैयारियों के बीच कहा जा रहा है कि मंगलवार रात कार्रवाई को लेकर बैठकों का दौर चला। पुलिस-प्रशासन, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण विभाग और एमडीए सहित कई विभागों के अफसरों के बीच ध्वस्तीकरण को लेकर विचार-विमर्श हुआ। फुलप्रूफ कार्रवाई के लिए गोपनीयता बरतने के निर्देश दिए गए। विभागीय कर्मियों को कार्रवाई का समय तो नहीं बताया गया। लेकिन उन्हें एक घंटे के अलर्ट पर तैयार रहने को कहा गया। कार्रवाई के दौरान अर्धसैनिक बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें