फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप हत्याकांड: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Thu, 03 Sep 2020 12:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कुलदीप हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को ग्राम कपसाड़ निवासी कुलदीप के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, संगठन ने रस्म पगड़ी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


कपसाड़ गांव निवासी कुलदीप पुत्र प्रमोद की बीती 30 अगस्त को सकौती-मदारीपुर मार्ग पर रुपये ले जाने के बहाने से बुलाकर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। पहले इस हत्या में रुपये के लेनदेन का मामला आया, जबकि पुलिस जांच में एक युवती का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्यारोपियों की पहचान कर ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सोम ग्राम कपसाड़ निवासी कुलदीप के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। पिता प्रमोद ने बताया कि मुजफ्फरनगर के मोरना थाना निवासी हिस्ट्रीशीटर अजित, राहुल व कपिल ने उनके बेटे की हत्या की है। उन्होंने तीनों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में फिर उठे मुठभेड़ पर सवाल, चस्पा किए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, दी पलायन की चेतावनी
विज्ञापन


किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि छह सितंबर को कुलदीप की रस्म पगड़ी है यदि तब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान गौरव सोम, विजेंद्र सिसौदिया, प्रशांत सोम, सूरज, विक्रम, चंदरूप, कृष्णपाल, रामअवतार, मनोज सोम आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें