फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर हुए हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। इंचौली थाना क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर से फलावदा थाना क्षेत्र में गांव मौजीपुरा निवासी कृष्णपाल की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

फलावदा थाना क्षेत्र के गांव मौजीपुरा निवासी कृष्णपाल उर्फ मटरू सैनी (45) मवाना में स्थित राधे कृष्णा ट्रैक्टर एजेंसी पर इंजीनियर का काम करते थे। वह कंपनी के काम से बाइक द्वारा मेरठ जा रहे थे। जब वह थाना इंचौली क्षेत्र के मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के सैनी फ्लाईओवर पर पहुंचे तो किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।थाना प्रभारी इंचौली करमवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें