फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आकांक्षा पार्क और लाभार्थियों के घर जलाए आशीर्वाद के दीपक

Thu, 17 Sep 2026 08:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने किया सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

-चौक-चौराहों और मुख्य बाजारों में भी जलाए दीपक
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर पालिका परिषद द्वारा बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत मोहल्ला काबली गेट स्थित आकांक्षा पार्क में भव्य आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक और भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आकांक्षा पार्क को 5001 दीयों से जगमगाया गया।
पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक और अधिशासी अधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा ने निकाय कर्मचारियों के साथ मिलकर दीपक जलाए। आकांक्षा पार्क के अलावा नगर के अशोक बिहार भड़ाना पार्क, पंचवटी कालोनी पार्क, नालंदा पार्क, शहीद चंद्रभान पार्क, पालिका कार्यालय, सुभाष चौक, बड़ा महादेव मंदिर, झारखंडी मंदिर और अमृत सरोवर ढिकौली समेत विभिन्न प्रमुख पार्कों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर आकर्षक रंगोली सजाकर दीप जलाए गए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के 50 लाभार्थियों के आवास पर भी आशीर्वाद का दीया जलाकर उत्सव मनाया। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक नगरीय निकायों में निरंतर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, कर अधीक्षक अनिल कुमार, अवर अभियंता (जल) अमित श्रीवास्तव, लिपिक लाखन सिंह, उमेश कुमार सहित पालिका के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें