फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंग नहर कांवड़ मार्ग पर अटेरना पुल के पास हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गंग नहर कांवड़ मार्ग पर अटेरना पुल के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फुरकान (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा शहजाद गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कैली गांव निवासी शहजाद राजमिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार सुबह वह बाइक से खिवाई में रह रही अपनी पत्नी को लेने के लिए घर से निकला था। गंग नहर कांवड़ मार्ग पर उसे गांव का ही फुरकान मिल गया। फुरकान रिश्ते में शहजाद का फूफा बताया गया है। उसे तहसील में तारीख पर जाना था, इसलिए वह शहजाद के साथ बाइक पर सरधना के लिए चल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि अटेरना पुल के पास पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में फुरकान के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं दी गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें