ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर डालूहेड़ा गांव के समीप रविवारक ो एक ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिला बागपत के थाना सिंघावली अहीर के बिलौचपुरा गांव निवासी साकिब अपने दोस्त मोहसिन के साथ बाइक पर सवार होकर जानी से घर जा रहा था। डालूहेड़ा गांव के समीप तेज गति से आए एक ट्रक ने शाकिब की बाइक को टक्कर मार दी। इससे साकिब गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोहसिन भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे की जानकारी पाकर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।