फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धुनूची नृत्य करके किया मां का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
शंखनाद, घंटा, घड़ियाल की ध्वनि के बीच जय मां दुर्गा के स्वर गूंजे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सदर बंगाली दुर्गाबाड़ी के प्रांगण में महानवमी पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। सुबह मां दुर्गा के पवित्र स्नान संस्कार के बाद पुष्पांजलि और पूजा अर्चना हुई। दोपहर एक बजे हवन में पंडित शिव प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक रीति रिवाजों के साथ संपन्न कराया। मंदिर में भोग और भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
संध्या में मां की भव्य आरती हुई। बंगाली महिलाओं ने पारंपरिक धुनूची नृत्य प्रस्तुत कर मां का आह्वान किया। आरती के बाद समिति की सांस्कृतिक इकाई फ्रेंड्स यूनियन ड्रामेटिक क्लब ने बंगला थिएटर का मंचन किया। श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं और सभी ने मां को भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुब्रोतो सेन ने कहा मां दुर्गा की आराधना केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सामाजिक एकता, साहस व सेवा की भावना से जोड़ने का माध्यम है। हम मां से समाज में शांति व सद्भावना की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन


प्रधान सचिव अभय मुखर्जी ने कहा दुर्गा पूजा का पर्व हमें अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ता है। पूजा सचिव नोबेंदु राय चौधरी ने बताया कि मां का आशीर्वाद हमें सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है। महानवमी का संपूर्ण प्रसाद व भोग गौतम कुमार सरकार द्वारा किया गया। आयोजन की सफलता में प्रमुख रूप से अध्यक्ष सुब्रोतो सेन, प्रधान सचिव अभय मुखर्जी, पूजा सचिव नोबेंदु राय चौधरी, सह सचिव प्रियंक चटर्जी, सत्यजीत मुखर्जी, कार्यकारिणी सदस्य अजय मुखर्जी, बिप्लब दास, बिजन दास, अशोक कुमार भट्टाचार्य, चयनिका दास, नोविन बैनर्जी, अनुभव मुखर्जी, विश्वजीत विश्वास, प्रदीप मुखर्जी, अल्पना चक्रवर्ती का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें