फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुर्गा नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं को लगाया भोग

विज्ञापन
नौंवी पर कन्याओं को भोजन कराया। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। बुधवार को सुबह नवरात्र के नौवें दिन दुर्गा नवमी मनाई गई। पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में भीड़ रही और चहुंओर माता के जयकारों की गूंज रही। घरों में कन्याओं को श्रद्धाभाव से भोजन कराया और उपहार भेंट किए।
विज्ञापन

नवरात्र के प्रतिदिन शक्ति के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखे। बुधवार को दुर्गा नवमी पर प्राचीन दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां सुबह 4:00 बजे ही काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए और मां के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने हलवा-पूरी का भोग लगाया और शृंगार की सामग्री चढ़ाकर मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया। मंदिरों के साथ मोहल्लों में भी महिला कीर्तन मंडली ने भजनों से मां का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें