पैसों के लालच में कराया था मां का अपहरण
मेरठ में पल्लवपुरम क्षेत्र से छह माह पहले हुए कमलेश के अपहरण का रविवार को पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि उसके बेटे ने ही पांच लाख रुपए की सुपारी देकर अपहरण कराया था। पुलिस के मुताबिक, अपहरण कराकर पानीपत के पास नहर में महिला का शव को फेंक दिया था। पुसिस जांच में सामने आया कि बेटे ने प्रोपर्टी के लिए मां का अपहरण कराया था।
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने रविवार को प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि कलयुगी बेटा करोड़ों की प्रॉपर्टी ऐंठना चाहता था। खास बात यह है कि पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने अपने मामा पर अपहरण का आरोप लगाया था। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दिनों कातिल बेटा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिला था। एसपी सिटी ने किया खुलासा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/