फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी मां, बेटी ने घर में फांसी का फंदा लगाकर दी जान

Thu, 09 Feb 2023 04:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शालू की मां जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। परिवार के सभी लोग अस्पताल गए थे। इसी दौरान बेटी ने फंदा पर लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इन्द्रानगर निवासी चेतन की बेटी शालू उर्फ रोशनी (15) ने बुधवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शालू की मां जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। परिवार के सभी लोग अस्पताल गए थे।

विज्ञापन


इसी दौरान उसने फंदा पर लगाकर खुदकुशी कर ली। घर पहुंचे पिता ने बेटी के शव को फंदे पर लटके देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 

यह भी पढें: Meerut News: पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ने गोली मारकर की आत्महत्या, अधिकारियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि मूल रूप से गुजरात निवासी चेतन इन्द्रानगर में विकास गुप्ता के यहां किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। ब्रह्मपुरी बाजार में मेवा बेचने का काम करते हैं। दो दिन से उनकी पत्नी की तबीयत खराब थी। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


बुधवार शाम को चेतन दोनों बेटों को लेकर अस्पताल में पत्नी के पास चले गए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटे तो बेटी शालू उर्फ रोशनी फंदा पर लटके देखा। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें