फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां अस्पताल में भर्ती, पिता की दो साल पहले हो गई मौत..., थाने में मना जन्मदिन

Sun, 07 Feb 2021 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
थाने में बच्चे का जन्मदिन मनाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अपराधियों की धरपकड़ में तो पुलिस अक्सर सुर्खियों में रहती है। मगर खाकी का मानवीय रूप भी सामने आया है। थाना कंकरखेड़ा में 14 वर्षीय बच्चे अनमोल का जन्मदिन मनाया गया। थाने में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों नेे ही उसे शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


अनमोल के पिता की डेढ़ साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ममता भी मानसिक संतुलन खो बैठी। थाना प्रभारी निरीक्षक तपेश्वर सागर ने इंसानियत दिखाते हुए अनमोल की मां को प्यारे लाल अस्पताल में भर्ती कराया और बच्चे का हौसला बढ़ाने के लिए थाने में केक काटकर उसका जन्मदिन मनवाया।

थाना कंकरखेडा की टीकाराम कालोनी निवासी ममता के पति का करीब डेढ़ साल पहले हादसे में निधन हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी ममता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। तब से 14 वर्षीय बेटा अनमोल बेसहारा सा हो गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि शनिवार को अनमोल का जन्मदिन था। थाना परिसर में ही कार्यक्रम रखा गया, ताकि उसे अकेलापन महसूस न हो। उन्होंने बताया कि ममता का आगरा के अस्पताल में उपचार का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही अनमोल की पढ़ाई के लिए उसे अच्छे स्कूल में भेजने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें