बुधवार को मां बेटी चौसाना चौकी प्रभारी पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पर शिकायत करने पहुंची थी। यहां एसपी के न मिलने पर शिकायत पत्र कार्यालय में दे दिया, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होने पर दफ्तर के गेट पर पहुंचकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में शामली सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है।
बताया गया कि घटना के दौरान एसपी अजय कुमार कांवड़यात्रा मार्ग के निरीक्षण के लिए निकले थे। इसी दौरान मां बेटी ने एसपी दफ्तर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं एसपी अजय कुमार का कहना है कि प्रकरण में चौसाना चौकी प्रभारी बीनू सिंह को निलंबित कर दिया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को इस मामले की जांच सौंपी है।