एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार शिकायत में गंभीर तथ्य सामने आए हैं। आरोपी सबा के पिता हनीफ को पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट बताया गया है। आरोप है कि सबा और उसकी बेटी ऐमन मेरठ कैंट, सेना मुख्यालय और दिल्ली स्थित कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में घूमकर गोपनीय जानकारी एकत्र करती रही हैं। शिकायतकर्ता ने एसएसपी और एसपी सिटी से मिलकर साक्ष्य सौंपे हैं जिसके बाद इंटेलीजेंस की टीमें सक्रिय हो गई हैं।
इतने संवेदनशील मामले में एलआईयू और इंटेलीजेंस की विफलता पर भी सवाल उठ रहे हैं। शहर के बीचों-बीच दशकों से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं लेकिन स्थानीय खुफिया तंत्र गहरी नींद में सोया रहा। अब जबकि मामला सार्वजनिक हो गया है तब जाकर अधिकारी पड़ताल की बात कर रहे हैं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला आपसी रंजिश का तो नहीं है।