मुजफ्फरनगर शहर के किदवई नगर में घरेलू कलह में महिला ने अपने तीन बच्चों सहित जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में महिला सहित एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।
किदवईनगर में सोमवार की देर रात करीब 11.30 बजे महिला गुलशन ने घरेलू कलह और उत्पीड़न से तंग आकर तीन बच्चों सहित जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने गुलशन (30) पत्नी राशिद, बेटे आहाद उर्फ रिहान (3), आरवीरा (4), और इकरा (5) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला और उसके बेटे आहाद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में इकरा और आरवीरा को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया में घरेलू कलह की बात सामने आई है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/