फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठंड शुरू होने पर भी मच्छर नहीं हो रहे कम, डेंगू-मलेरिया का बना खतरा

Tue, 19 Nov 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मौसम ठंडा होने के बाद भी मच्छरों से लोगों को राहत नहीं मिली है। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की भीड़ लगी है। जिले में अब तक मलेरिया के 24 और डेंगू के 22 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में इस महीने तापमान कम होने से मौसम में तो ठंड बन रही है, लेकिन मच्छरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। दिन के साथ रात में भी मच्छर लोगों को परेशान कर रहे हैं। जिला अस्पताल में भी बुखार के मरीजों की भीड़ लगी है। वायरल के साथ मलेरिया, डेंगू के मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों में आ रहे हैं।
जिला अस्पताल में ओपीडी में रोजाना बुखार, नजला, खांसी के लगभग 450 मरीज आ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अभी तक मलेरिया के 24 और डेंगू के 22 केस ही दर्ज हुए हैं। बुखार से कोई मौत अभी रिकार्ड में दर्ज नहीं हुई है जबकि जिले में 12 से ज्यादा लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है। चिकित्सक समद अली ने बताया कि लोगों को मच्छर से काटने से बचाव करना चाहिए। इस मौसम में बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए जिला अस्पताल में 12 बेड और सभी सीएचसी पर छह-छह बेड के डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। सभी बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है। अस्पतालाें में पर्याप्त मात्रा में दवा व उपचार की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें