फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, युवक घायल

Tue, 19 Nov 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पानीपत निवासी महिला काजल की मौत हो गई जबकि युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मुजफ्फरनगर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रेलपार बाईपास पर रविवार रात को बाइक पर युवक और उसके पीछे बैठकर महिला जा रही थी। उसी दौरान अज्ञात वाहन की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जब उन्हें जिला अस्पताल ले जाने लगी तो महिला की मौत हो चुकी थी। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मुजफ्फरनगर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक मनीष जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव खरड़ का निवासी है। महिला की पहचान काजल निवासी पानीपत हरियाणा के रूप में हुई।
पुलिस का कहना है कि काजल की शादी गांव खरड़ निवासी युवक के साथ हुई थी, लेकिन करीब तीन साल से वह पानीपत हरियाणा में रह रही थी। पुलिस की सूचना पर रात में ही युवक के परिजन शामली पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मनीष घर से शादी में जाने की बात कहकर बाइक पर आया था। महिला उससे कहां और कब मिली, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें