फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से मुजफ्फरनगर पहुंचा जवान मोहित का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Sun, 23 Aug 2020 11:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
जवान का फाइल फोटो-बाएं - फोटो : amar ujala
जम्मू कश्मीर के राजौरी पुंछ में मुजफ्फरनगर जिले के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी सैन्यकर्मी मोहित बालियान की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई थी। रविवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंचा। सैकड़ों की संख्या में लोग पार्थिव शरीर को कंधा देने पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डाॅ संजीव बालियान भी मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
जवान के अंतिम संस्कार में शामिल प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : amar ujala
पीड़ित परिजनों ने बताया कि सेना मुख्यालय से हुई वार्ता में मोहित का शव रविवार सुबह छह बजे तक गांव में आने की बात कही थी। उधर, एसपी देहात नेपाल सिंह शनिवार को सैन्यकर्मी के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद एसपी देहात ने सैन्यकर्मी का अंतिम संस्कार किए जाने वाले स्थान का निरीक्षण किया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जवान के अंतिम संस्कार में शामिल केंद्रीय मंत्री - फोटो : amar ujala
रविवार सुबह जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर जिले की सीमा में प्रवेश किया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। 'वंदे मातरम' और 'वीर तुम अमर रहो' के नारों से फिजा गूंज उठी। वहीं, सैन्यकर्मी के परिजनों को सांत्वना देने वाले लोगों का भी उनके घर पर तांता लगा हुआ है। भाकियू से गौरव टिकैत के साथ ही पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने भी मोहित बालियान के घर पहुंचकर उसके परिजनों से मिल कर संवेदना व्यक्त की। 

 

4 of 5
जवान के अंतिम संस्कार में शामिल केंद्रीय मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : amar ujala
सैनिक मोहित बालियान का पार्थिव शरीर रविवार सुबह उसके पैतृक गांव गढ़ी नोआबाद पहुंचा। जहां जवान के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अंतिम यात्रा में  शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. समेत अधिकारियों और नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किये। गांव में सम्मान के साथ सैनिक मोहित बालियान का अंतिम संस्कार हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जवान के अंतिम संस्कार में शामिल केंद्रीय मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : amar ujala
जनपद के गांव गढ़ी नोआबाद निवासी सैनिक मोहित बालियान 2015 में सेना में भर्ती हुआ था। तीन दिन पहले कश्मीर के राजौरी सेक्टर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। तीन दिनों से परिजन उसके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे थे। रविवार को फुगाना से गांव तक काफिले के साथ सैनिक का शव गांव लाया गया। उसके बाद पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें