फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: मेरठ समेत वेस्ट यूपी में बारिश ने दी राहत, तापमान गिरा, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Thu, 31 Jul 2025 11:09 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Weather Update News Today: मेरठ में गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन तक बारिश के आसार हैं, जिससे फसलों को भी फायदा मिलेगा।

 

विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी से बेहाल मेरठवासियों के लिए गुरुवार सुबह की बारिश राहत की फुहार बनकर आई। सुबह-सवेरे हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला चला, जिससे आसमान पर बादल छा गए और दिन का तापमान गिरकर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। मेरठ शहर से लेकर देहात तक मौसम सुहावना हो गया तो वहीं बागपत, बिजनौर व मुजफ्फरनगर समेत आसपास के सभी जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।

विज्ञापन


मेरठ की बात करें तो भारतीय कृषि परिणाम एवं संविधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीम के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। बारिश और ठंडी हवाओं की बदौलत शहर का मौसम सुहावना हो गया है।

यह भी पढ़ें: Accident in Meerut: स्कूल जा रही आर्मी वैन में घुसा कैंटर, मची चीख-पुकार, एक छात्रा की मौत, पांच घायल

विज्ञापन

मौसम विभाग का यह भी कहना है कि इस जुलाई माह में बीते वर्षों की तुलना में अब तक ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके चलते फसलों को भी भरपूर फायदा हो रहा है।

बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच यह बदलाव न सिर्फ मौसम में, बल्कि जनजीवन में भी सुकून लेकर आया है। इससे पहले बुधवार को भी सुबह की बारिश के बाद कई इलाकों में हल्की फुहारें दिनभर चलती रहीं। शाम को कई इलाकों में जोरदार बारिश भी हुई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 31 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 28.9°C
न्यूनतम: 26.1°
उच्चतम: 30.5°
सूर्योदय  05:94 am
सूर्यास्त 07:12 pm
हवा की गति -18.5 km/h
आर्द्रता -84%
बारिश की संभावना -49%
चंद्रोदय -11:37 am
चंद्रास्त - 10:53 pm 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें