फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 कोर्सों में दो लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भरे फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
46 कोर्सों में दो लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भरे फार्म
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में बीएड समेत 46 सेमेस्टर कोर्सों में परीक्षा फार्म भरे जाने की सोमवार को अंतिम तिथि रही। दो लाख 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में विभिन्न सेमेस्टर प्रोफेशनल कोर्सों एवं बीएड के अलावा ट्रेडिशनल कोर्सों में परीक्षा फार्म भरे जा रहे थे। इन कोर्सों में एमए-एमएससी-एमकॉम, एलएलबी-एलएलएम आदि शामिल थे। इसके अलावा बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीएससी कंप्यूटर सांइस, बीएससी होम साइंस, बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन एंड डाइटीज, बीएससी ज्वैलरी डिजाइन, बीपीईएस, एमजेएमसी, एमआईबी, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी होम साइंस होम मैनेजमेंट, एमएससी ह्यमन डेवलेपमेंट, एमफए, इंटीग्रेटिड एमटेक बायोटेक, बीटेक, एमबीए इन सीएस-सिविल, एमपीईएस, एमएलआईसाइंस विषय शामिल रहे।
विज्ञापन

आज मिल सकता है सीबीएसई का डाटा
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में सोमवार शाम तक 50510 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कर दिए हैं। सीबीएसई का डाटा नहीं मिलने के कारण अभी तक सिर्फ यूपी बोर्ड और आईसीएसई के छात्र ही रजिस्ट्रेशन कर पा रहे हैं। मंगलवार को सीबीएसई का डाटा भी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की संख्या में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें