फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: लिसाड़ी गेट में पथराव व फायरिंग में 12 लोग घायल, सट्टेबाजी और छेड़छाड़ को लेकर भिड़े लोग

Wed, 17 Feb 2021 01:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- डीजे के साथ पतंगबाजी, सट्टेबाजी और छेड़छाड़ को लेकर भिड़े लोग
- इन घटनाओं में 12 लोग हुए घायल, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
विज्ञापन
meerut news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर और फिरोज नगर में मंगलवार को पतंगबाजी, सट्टेबाजी और छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद के बाद पथराव और फायरिंग हुई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। इन घटनाओं में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

 
मंगलवार को श्याम नगर स्थित फातिमा मस्जिद के बराबर वाली गली में उमर का मकान है। उमर का आरोप है कि पड़ोसी नाजिम और खुशनूद पतंग उड़ाने के साथ ही तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे।

उमर और उसके पिता मेहराजुद्दीन ने विरोध किया तो पथराव कर दिया गया। उन्होंने अन्य साथी बुला लिए। पथराव के बाद फायरिंग भी की गई। इसमें उमर, उसका पिता मेहराजुद्दीन सहित अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दूसरी घटना भी श्याम नगर की ही है। यहां गली नंबर छह के निवासी अनीस की दुकान पर तारापुरी निवासी शराफत, सट्टेबाज का मुनीम मंसूर और आमिर गुटखा लेने पहुंचे। आरोप है कि मंसूर को गुटखा देने के बाद पैसे मांगे तो आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी। बाद में अनीस को पीटने लगे।

अनीस के परिजन पहुंचे तो पथराव किया गया। आरोप है कि आमिर, मंसूर, आसिफ और उसके अन्य साथियों ने अनीस और उसके परिजनों पर छह राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने पहुंचकर शराफत को हिरासत लिया। अन्य आरोपी भाग निकले।  वहीं पड़ोस के लोगों ने बताया कि यह विवाद सट्टे के पैसे को लेकर हुआ है। गली नंबर छह में इमरान नाम का युवक सट्टा करता है।

वहीं, फिरोज नगर में पतंगबाजी के दौरान शराब पीकर कुछ युवकों ने महिलाओं पर कटाक्ष किया। शहजाद ने विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। इसके बाद शहजाद ने साथियों साहिल, सरफराज, दिलशाद और नौशाद को बुला लिया। उनकी ओर से भी हमला किया गया और फायरिंग की गई।
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
पथराव में अजहर, नदीम, समीर, सोनू और बिलाल घायल हो गए। वहीं शहजाद पक्ष से शहजाद और साहिल को भी चोटें आईं। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घर पर दबिश दी। लेकिन आरोपी भाग निकले।
 
शाम तक दौड़ती रही पुलिस टीमें
- पतंगबाजी और डीजे बजाने से लेकर अन्य तरह के विवाद की सूचनाओं पर मंगलवार को शाम तक पुलिस टीमें दौड़ती रहीं। कुछ जगहों पर पुलिस ने तुरंत मामला शांत करा दिया तो कुछ स्थानों पर विवाद शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में विवाद की सूचनाएं मिली थीं, वहां टीमों को भेजकर मामले शांत करा लिए गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें