फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: बसपा ने मारी बाजी, भाजपा ने सात साल में किसानों को नहीं दी राहत, सबूत हैं ये आंकड़े

Tue, 16 Feb 2021 01:35 PM IST
कपिल kapil राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का दावा करने वाली भाजपा ने अपनी सत्ता के दौरान सबसे कम 20 रुपये गन्ना रेट बढ़ाया है। इस मामले में बसपा ने बाजी मारी है, जिसने अपने कार्यकाल के दौरान 132 रुपये और सपा ने 83 रुपये की बढ़ोतरी कर किसानों को राहत दी थी। 

विज्ञापन


किसानों को उत्पादन लागत में बढ़ोतरी होने के चलते गन्ना रेट में बढ़ोतरी की पूरी उम्मीद थी। इतना ही नहीं भाजपा में किसानों की राजनीति करने वाले नेताओं ने भी सरकार से गन्ना रेट में कम से कम 20 रुपये बढ़ोतरी की अपील की थी। गन्ना शोध संस्थान ने भी पिछले साल के मुकाबले गन्ना उत्पादन लागत में 10 रुपये की वृद्धि होने की रिपोर्ट सौंपी थी, लेकिन योगी सरकार ने इन सभी को दरकिनार कर दिया। 

गन्ना विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा ने वर्ष 1999-2000 से 2001-2002 तक तीन साल में सिर्फ दस रुपये की वृद्धि की थी। इसके बाद वर्तमान योगी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में केवल 10 रुपये की वृद्धि की है, जो उन्होंने सरकार बनने के पहले साल ही की थी।
विज्ञापन


उत्पादन लागत बढ़ी, गन्ना रेट नहीं 
हर साल डीजल, यूरिया, डीएपी, बीज, कीटनाशक, बिजली, मजदूरी के रेट बढ़ने से गन्ना उत्पादन लागत तो बढ़ रही है, लेकिन तीन साल से गन्ना रेट नहीं बढ़ सका है। इसके साथ ही किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। मेरठ मंडल मे गत वर्ष का ही 395 करोड़ रुपया मिलों पर बकाया चल रहा है। वहीं, चालू पेराई सत्र में 1843 करोड़ रुपया बकाया हो चुका है।

यह भी पढ़ें: वकील आत्महत्या मामला: तेरहवीं में होगी गुर्जर समाज की महापंचायत, पुलिस अफसरों में बढ़ी बेचैनी

विज्ञापन

ये हैं आंकड़े 
वर्ष                     सरकार       गन्ना रेट
1999-2000         भाजपा         85-90
2000-2001          भाजपा        90-95
2001-2002          भाजपा       95-100
2002-2003          बसपा        95-100
2003-2004          बसपा        95-100
2004-2005           बसपा       107-112
2005-2006           सपा         115-120
2006-2007           सपा         125-130
2007-2008           बसपा       125-130
2008-2009           बसपा        140-145
2009-2010           बसपा        165-170
2010-2011            बसपा        205-210
2011-2012            बसपा        240-250
2012-2013            सपा          280-290
2013-2014            सपा          280-290
2014-2015            सपा          280-290
2015-2016             सपा          280-290
2016-2017             सपा          305-315
2017-2018            भाजपा       315-325
2018-2019            भाजपा        315-325
2019-2020             भाजपा        315-325
2020-2021              भाजपा       315-325 

किसानों की अनदेखी कर रही सरकार : जयंत चौधरी 
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाने पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी न करके योगी सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। डीजल, यूरिया, खाद और बिजली के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा तीन साल में भी गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा पाई है। आज उत्तर प्रदेश के किसानों का 10,174 करोड़ रुपये बकाया है। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर चौ. यशवीर सिंह का कहना है कि सरकार के एजेंडे में किसान नहीं सिर्फ उद्योगपति है।

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात करती थी, लेकिन एक भी पैसा चार साल में गन्ने का नहीं बढ़ाया। यह किसानों के साथ धोखा है। - राजपाल सिंह, जिला अध्यक्ष सपा

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें