मेरठ में कोरोना के गुरुवार को 1634 मरीज मिले। नौ लोगों की मौत हो गई। सात लोगों की मौत मेडिकल कॉलेज में और दो की निजी अस्पतालों में हुई। मृतकों में मेरठ की 75 और 52 साल की महिलाएं थीं जबकि 45 व 46 साल की दी महिलाएं गाजियाबाद, 48 साल का व्यक्ति गाजियाबाद, 55 साल की महिला बागपत, 48 साल और 50 साल के व्यक्ति हापुड़ और एक 35 वर्षीय महिला बुलन्दशहर की थीं।
नए मरीजों में ज्यादा बोर्ड भूड़भराल, ब्रह्मपुरी, दौराला, मोदीपुरम, इस्लामाबाद, जयभीमनगर, मेडिकल कॉलेज, शास्त्री नगर, जागृति विहार, ब्रह्मपुरी, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, खरखौदा, गंगानगर, लखीपुरा, मवाना, पुलिस लाइन्स और राजेंद्र नगर आदि के रहने वाले हैं। जिले का कोई क्षेत्र नहीं बचा है जहां का कोई व्यक्ति संक्रमित नहीं है।
इनमें डॉक्टर, स्टूडेंट, सैनिक, पुलिसकर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, किसान, कारोबारी और नौकरीपेशा आदि शामिल हैं। 6635 सैम्पलों की जांच की गई। मरीजों में हर उम्र हर तबके से जुड़ा व्यक्ति संक्रमित है। अब तक 31637 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 3718 लोग होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 435 लोगों की मौत दिखा रहा है। 156 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 23011 की छुट्टी हो चुकी है। कोरोना अपना कोहराम मचा रहा है।
रेलवे स्टेशन पर 3, बस अड्डे पर एक संक्रमित मिले
रेलवे स्टेशन पर 75 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिनमें एंटीजन में 3 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। वहीं, बस अड्डे पर 11 लोगों की जांच की गई, जिनमें एंटीजन में एक लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है।