बिना फिटनेस नहीं मिल सकती एनओसी
मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन को एनओसी बगैर फिटनेस नहीं दी जा सकती है। प्रतिबंधित वाहनों को भी 10 और 15 साल पूरे होने से पहले ही फिटनेस सर्टिफिकेट लेने के बाद ही एनओसी जारी की जा सकती है। जिन वाहनों की उम्र पूरी हो गई है, परिवहन विभाग के वाहन सॉफ्टवेयर ने ऐसे वाहनों की फिटनेस लॉक कर दी है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे अतुल माहेश्वरी, अमर उजाला के कार्यक्रम में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
टैक्स का घूम रहा मीटर
नियमानुसार उम्र सीमा पार कर चुके वाहनों का पंजीकरण आरटीओ को स्वत: निरस्त कर देना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। पंजीकरण निरस्त नहीं होने के चलते इन वाहनों पर टैक्स का मीटर लगातार चल रहा है। हर साल करोड़ों रुपये का टैक्स इन वाहनों पर लग रहा है।
17 महीने में केवल 2615 वाहनों को एनओसी, 655 पंजीकरण निरस्त
मेरठ संभाग के अंतर्गत आने वाले मेरठ और बागपत जनपद में पिछले 17 महीने में 2615 वाहनों को एनओसी दी जा सकी है और 655 वाहनों के पंजीकरण निरस्त किए गए हैं, जबकि पिछले पांच साल में प्रतिबंधित वाहनों संख्या औसतन 30 हजार प्रतिवर्ष की दर से बढ़ रही है।
मेरठ के आंकड़े
वाहन पंजीकृत प्रतिबंधित
डीजल 83689 23019
पेट्रोल 811621 120972
सीएनजी 26103 2214
कुल 921413 146205
मुख्यालय से ले रहे परामर्श
वाहन स्वामियों को समय रहते वाहनों की एनओसी लेने के लिए कहा जा रहा है। जिन वाहनों की उम्र निकल चुकी है, अब उनकी फिटनेस नहीं हो सकती है। लोगों की समस्या को देखते हुए मुख्यालय से परामर्श लिया जा रहा है। वहां से जो भी निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी। - हिमेश तिवारी, आरटीओ मेरठ